टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों काफी चर्चा में है। पंत लगातार बल्ले से धमाल मचाए हुए हैं और फैंस समेत क्रिटिक्स जमकर 23 साल के इस खिलाड़ी की तारीफ कर रहे हैं। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ भी जुड़ चुका है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2019 में दोनों को जुहू के एस्टेला होटल में लेट नाइट डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया था (Cricketnmore इस बात की पुष्टि नहीं करता है) जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। लेकिन बीते साल ही उर्वशी और ऋषभ पंत का नाता पूरी तरह से टूट गया। दोनों के बीच रिश्ते इतने खराब हो गए थे कि ऋषभ पंत ने उर्वशी का व्हाट्सएप पर ब्लॉक तक कर दिया था।

Advertisement

अब उर्वशी रौतेला ने भी कुछ ऐसा किया है जिससे शायद ऋषभ पंत को थोड़ा धक्का लगे। उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेट से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया है। यूजर ने उर्वशी से सवाल करते हुए उनका पंसदीदा क्रिकेटर पूछा? इस सवाल का जवाब देते हुए उर्वशी ने कहा, 'मैं क्रिकेट नहीं देखती इसलिए मुझे किसी क्रिकेटर के बारे में नहीं पता है। लेकिन मैं सचिन सर और विराट सर की काफी इज्जत करती हूं।'

पंजाब केसरी में छपी एक खबर के अनुसार उर्वशी रौतेला के रिश्तों पर उर्वशी के मैनेजर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि ऋषभ और उर्वशी ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है कि वे एकदूसरे की जिंदगी में दखल नहीं देंगे। ऋषभ पंत फिलहाल ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार