India vs England 1st Test: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज औऱ उप-कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। पहले दिन के अंत पर पंत 102 गेंदों में छह चौको औऱ दो छक्कों की बदलौत 65 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान पंत ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

धोनी के बाद दूसरे भारतीय

Advertisement

पारी के दौरान अपना अर्धशतक पूरा करते ही पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए। महेंद्र सिंह दोनी के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने हैं। 

सबसे तेज एशियाई

पंत टेस्ट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे तेज 3000 टेस्ट रन पूरे करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने 76 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। बतौर एशियाई उन्होंने सबसे तेज यह कारनामा किया है और इस लिस्ट में श्रीलंका के कुमार संगाकारा (78 पारी) को पीछे छोड़ा।

धोनी को पछाड़ा

Advertisement

बतौर एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। पंत ने इस लिस्ट में भारत के पूर्व विकेटकीपर धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने SENA देशों मे 1731 टेस्ट रन बनाए थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना लिए हैं। पंत ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी कर ली। गिल 175 गेंदों में 127 रन बनाकर पहले दिन नाबाद पवेलियन लौटे। इससे पहले भारत के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की शानदार पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार