दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अपनी पारी का पहला छक्का रचते ही इतिहास रच दिया। 

Advertisement

पंत ने दिल्ली की पारी के पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ छक्का जड़कर आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंन खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

पंत आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के मारने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पंत ने 1224 गेंदों में इस आंकड़े को छूआ है। इस मामले में उन्होंने यूसुफ पठान के रिकॉर्ड को तोड़ा। पठान ने 1308 गेंदों में आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे किए थे। 

दिल्ली कैपिटल्स के ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में 100 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले दिल्ली के लिए यह कारनामा किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था। साल 2016 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से पंत दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा है। उन्होंने दिल्ली के लिए 62 मैच खेले हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार