न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब भारतीय बल्लेबाज़ बल्लेबाजी करने उतरे तो उनके तेवर अलग ही नजर आए। ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने ये एहसास ही नहीं होने दिया कि भारतीय टीम चार विकेट गंवाकर दबाव में है। इन दोनों बल्लेबाजों ने अटैक करते हुए कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

Advertisement

खासकर ऋषभ पंत ने तो पहले एक घंटे में कीवी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। इस दौरान पंत ने सिर्फ 36 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी भी पूरी की और भारतीय टीम को एक बार फिर से टेस्ट मैच में आगे कर दिया। पंत ने अपनी पारी के दौरान सबसे ज्यादा एज़ाज पटेल की कुटाई की। पंत ने पटेल की लाइन लेंथ खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और आगे बढ़ृ-बढ़कर छक्के लगाए। पंत के इन ताबड़तोड़ छक्कों को देखकर कीवी फील्डर्स की भी सिट्टी-पिट्टी गुल थी। इनमें से पंत का एक छक्का आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने दूसरे दिन पहले सेशन में ड्रिंक्स ब्रेक तक 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी अर्द्धशतक बनाकर खेल रही है और अगर लंच तक ये जोड़ी खेलती रही तो भारतीय टीम इस मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत कर लेगी।

इससे पहले इस टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप्स तक भारतीय टीम ने अपनी पकड़ को कमज़ोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। न्यूज़ीलैंड को 235 रनों पर ऑलआउट करने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 25 रन के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा। रोहित ने 18 गेंदों में 18 रन बनाए और मैट हेनरी की गेंद पर स्लिप में टॉम लैथम को कैच थमा बैठे। इसके बाद 78 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में दूसरा विकेट गिरा, जिन्होंने 56 गेंदों में 30 रन बनाए। एजाज पटेल की गेंद पर क्लीन स्वीप खेलने के चक्कर में जायसवाल बोल्ड हो गए। इसकी अगली ही गेंद पर एजाज ने मोहम्मद सिराज को भी एलबीडबल्यू आउट किया। इसके बाद 4 रन के कुल स्कोर पर विराट कोहली रनआउट होकर पवेलियन लौटे और भारतीय टीम बैकफुट पर पहुंच गई। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार