17 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत के शॉट चयन ने कई बार टीम को निराश किया है। शास्त्री ने साथ ही कहा कि पंत की खेलने की शैली नहीं बदली जा सकती लेकिन स्थिति के हिसाब से खेलने की परिपक्वता उन्हें अपने खेल में लानी होगी। पंत एक आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं। कई बार उन्हें मैदान पर आकर पहली ही गेंद से बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट होते देखा गया। हालिया किस्सा वेस्टइंडीज में खेली गई वनडे/टी-20 सीरीज का है।

Advertisement

शास्त्री ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, "जब आप पंत द्वारा त्रिनिदाद में खेला गया जैसा शॉट देखते हो तो आपको निराशा होती है।"

Advertisement

पंत ने पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए तीसरे वनडे मैच में मैदान पर कदम रखा था और पहली ही गेंद पर फाबियान एलेन पर बड़ा शॉट खेलने के कारण आउट हो गए थे।

कोच ने कहा, "उन्होंने ऐसा कई बार करने की कोशिश की है और आउट हुए हैं। इससे काफी परेशानी होती है क्योंकि आप टीम को निराश कर रहे हो, आप अपने बारे में भूल जाइए यहां टीम की बात है। आप टीम को निराश कर रहे हो वो भी तब जब दूसरे छोर पर कप्तान है और आपको लक्ष्य हासिल करना है। आपको लक्ष्य का पीछा करना है और स्थिति ऐसी है कि आपको सूझबूझ भरी क्रिकेट खेलनी है।"

शास्त्री ने कहा, "कोई भी उनकी खेलने की शैली नहीं बदल सकता, लेकिन मैच स्थिति को लेकर सचेत रहना जरूरी है। निश्चित स्थिति में शॉट चयन काफी अहम हो जाता है।"

अब जब कोच ने भी ऋषभ पंत को लेकर बयान दिया है तो यकिनन टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत पर बेहतरीन परफॉर्मेंस करने का दबाव होगा। दूसरा टी-20 मैच मोहाली में खेला जाना है। यानि हर किसी की नजर ऋषभ पंत के परफॉर्मेंस पर होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार