18 अप्रैल। वर्ल्ड कप 2019 के लिए ऋषभ पंत को चयनकर्ताओं ने मौका ना देकर दिनेश कार्तिक को मौका दिया है। विकल्प विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि चयनकर्ताओं के इस फैसले से ऋषभ पंत के कोच खासे निराश हैं और उन्होंने सीधे तौर पर चयनकर्ताओं के फैसले को निशाने पर लेते हुए कहा है कि ऋषभ पंत अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से बेहतर हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि ऋषभ पंत के कोच का नाम ताकर सिन्हा हैं और उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत मंजे  हुए विकेटकीपर हैं। तारक सिन्हा ने कहा कि ऋषभ पंत से ऐसा कहकर पलड़ा झाड़ना कि विकेट के पीछे पंत अच्छे नहीं है इस तरह के बयान से सिलेक्टर को बचना चाहिए।

तारक सिन्हा ने कहा कि आपको दिनेश कार्तिक को भेजना है तो भेजिए लेकिन इस तरह के बयानबाजी से दूसरे विकेटकीपर के मनौबल को तोड़ने की कोशिश ना करें। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार