4 जनवरी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए पहली पारी में शतक लगाने के साथ ऋषभ पंत ने बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम की हैं। पंत आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। 

Advertisement

भारतीय टीम ने शुक्रवार को अपनी पहली पारी 622 रनों पर घोषित कर दी। पंत ने इस पारी में 159 रन बनाए और वह नाबाद लौटे। 

आपको बता दें कि ऋषभ पंत का यह रिकॉर्डतोड़ शतक उनकी मां के बर्थडे के दिन आया है। दूसरे दिन के खेल के बाद ऋषभ पंत ने अपनी मां के लिए ट्विट किया और पुरानी बातों को याद कर इमोशनल हुए।

ऋषभ पंत  ने अपनी मां के बर्थडे पर मैसेज किया और लिखा कि वो आप ही हो जिसने मेरे शुरूआती समय में काफी साथ दिया।

आपने मेरे लिए जो किया उसके लिए मैं आपको दिल से शुक्रिया कहता हूं। मैं आपने बहुत प्यार करता हूं। इस समय मैं आपका किस तरह से शुक्रिया अदा करूं मेरे पास कोई शब्द नहीं मिल रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार