टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फैंस के मन में अक्सर ऋषभ पंत की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल उठते रहते हैं। ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के साथ जुड़ चुका है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ पंत बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से इतना ज्यादा नाराज हो गए थे कि उन्होंने उन्हें ब्लॉक तक कर दिया था। हालांकि, दोनों ने कभी भी खुलकर इस बारे में बातचीत नहीं की है।

Advertisement

इस बीच उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अपने लंबे कद की वजह से उर्वशी रौतेला अपनी लेम्बोर्गिनी कार से बाहर निकलने के लिए मशक्कत करते हुए नजर आ रही हैं। उर्वशी ने इन फोटोज को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'इंस्टाग्राम वर्सेज रिएलिटी, एक लंबी लड़की की समस्याएं।'

उर्वशी रौतेला ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। फोटोज में उर्वशी रौतेला हरे रंग की ड्रेस के ऊपर बेबी पिंक कलर का कोट पहने हुए नजर आ रही हैं। फैंस उर्वशी के पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार