दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने मंगलवार (28 सितंबर) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के 41वें मुकाबले में 36 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों की मदद से 39 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान पंत ने दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

3000 टी-20 रन

Advertisement

इस पारी के दौरान पंत ने टी-20 क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे किए। पंत ने 108वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया है। इसके साथ ही वह टी-20 में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। केएल राहुल ने 93वें पारियों में और सुरेश रैना और गौतम गंभीर ने 107 पारियों में इस फॉर्मेट में अपने 3000 रन पूरे किए थे। 

हालांकि बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पंत सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन

वीरेंद्र सहवाग को पछाड़कर पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस पारी को मिलकर उनके दिल्ली के लिए 2390 रन हो गए हैं। सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2382 रन बनाए थे।  

Advertisement

पंत ने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था। ब तक 79 मैचों में वह 35.96 की औसत और 148.35 की स्ट्राइक रेट से 2390 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक औऱ 14 अर्धशतक शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार