भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने कहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एमएस धोनी (MS Dhoni( जितने अच्छे फिनिशर नहीं हैं और इसलिए उन्हें वह रोल निभाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। पुजारा का यह बयान मंगलवार (22 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के बाद आया, जिसमें पंत नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। 

Advertisement

पंत का यह फैसला काम नहीं आया और अपनी पारी में भी वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। पंत अपनी पारी की पहली गेंद पर मुकेश कुमार के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने गए औऱ गेंद को छू भी नहीं पाए। इसके बाद दूसरी गेंद पर रिवर्स लैप खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गए। बता दें कि इस सीजन दूसरी बार वह 0 के स्कोर पर आउट हुए। 

Advertisement

87 रन की ओपनिंग साझेदारी के बावजूद भी लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। 

पुजारा बोले की पंत को टी-20 क्रिकेट में मिडल ओवरों में बल्लेबाजी करनी चाहिए। वह धोनी जैसे फिनिशर की तरह नहीं खेल सकते हैं और उन्हें ऐसा कुछ करने की कोशिश टूर्नामेंट के बीच में नहीं होनी चाहिए। 

पुजारा ने ईएसपीएनक्रिकइनफो से बातचीत में कहा, “ इसे लेकर कोई शक नहीं है कि पंत को ऊपर क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। पंत वो करना चाह रहे हैं जो एमएस धोनी करते हैं, लेकिन वह आसपास भी नहीं है।  उन्हें मिडल ओवरों में 6 से 15 के बीच बल्लेबाजी करनी चाहिए। वह फिनिशर नहीं हैं औऱ उन्हें फिनिशर वाला रोल भी नहीं निभाना चाहिए।”

पंत आमतौर पर मौजूदा आईपीएल सीजन में नंबर 4 या 5 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में अपने से पहले अब्दुल समद, डेविड वॉर्नर और आयुष बदोनी को बल्लेबाजी करने भेजा। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पंत आईपील इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन बतौर प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने 13 की औसत और 96,36 की स्ट्राईक से रन बनाए हैं, जिसमें उनकी बेस्ट पारी 63 रन की रही है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार