ओलंपिक में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से आग्रह किया है कि वह एक भयानक कार दुर्घटना के बाद चोटिल भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करे।

Advertisement

बुधवार को बीसीसीआई के एक बयान के अनुसार, पंत को मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में सर्जरी और लिगामेंट टियर के लिए बाद की प्रक्रियाओं के लिए तैयार किया गया है, जिसके लिए उन्हें मैक्स अस्पताल, देहरादून से एयरलिफ्ट किया गया था।

Advertisement

मुंबई के अस्पताल में पंत जाने-माने खेल सर्जन डॉ दिनशॉ पार्दीवाला की सीधी निगरानी में रहेंगे।

2008 के बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, बोर्ड ऋषभ की रिकवरी पर ध्यान दे रहा है। उपचार और पुनप्र्राप्ति प्रक्रिया के हिस्से के रूप में मनोवैज्ञानिक सहायता भी प्रदान करनी चाहिए! बिंद्रा जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा के अलावा व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले केवल दो भारतीयों में से एक है।

30 दिसंबर की सुबह, 25 वर्षीय पंत को कई चोटें आईं, जब उनकी कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच भीषण कार दुर्घटना हुई थी।

मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती होने से पहले पंत को शुरू में सक्षम अस्पताल मल्टीस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। वह नई दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जा रहे थे और अपनी मर्सिडीज कार चला रहे थे।

Advertisement

30 दिसंबर की सुबह, 25 वर्षीय पंत को कई चोटें आईं, जब उनकी कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच भीषण कार दुर्घटना हुई थी।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार