रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल 2022 को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके टीममेट युजवेंद्र चहल ने खास अंदाज में अपने कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी। युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए हिटमैन को बधाई दी। चहल द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर को देखकर रोहित शर्मा की पत्नी को जलन हुई और उन्होंने कमेंट कर ऐसा कहा भी है।

Advertisement

युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा संग तस्वीर शेयर करने के साथ लिखा, 'मेरे Rohitaa Shramaa के लिए प्यार और सम्मान हमेशा मैदान के अंदर और बाहर बना रहेगा। मेरे बड़े भैया मिल गए। आपके जीवन भर की खुशियों, अद्भुत खेल और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं जन्मदिन मुबारक हो हिटमैन।'

Advertisement

युजवेंद्र चहल द्वारा शेयर की गई लास्ट तस्वीर को देखकर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने कमेंट कर लिखा, 'आखिरी तस्वीर देखकर मुझे लगा कि आपकी तस्वीरें मेरी तस्वीरों से ज्यादा रोमांटिक हैं।' रितिका सजदेह के इस कमेंट पर रिएक्ट करते हुए चहल ने लिखा, 'मुझे पूरी उम्मीद है भाभी मेरी पत्नी को भी यही चीज कहनी होगी।'

बता दें कि 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा आज वाइट बॉल क्रिकेट के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं। हाल ही में रोहित शर्मा को टेस्ट, वनडे और टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया। रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक दर्ज हैं। वहीं वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी 264 रनों की पारी भी हिटमैन के बल्ले से ही आई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार