न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के पास एक लंबा ब्रेक है। बीसीसीआई ने फिलहाल भारतीय टीम को 20 दिनों की छुट्टी दी है जिसके बाद सभी खिलाड़ी इंग्लैंड में मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma ) भी अपनी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) और बेटी समायरा के साथ लंदन में घूम रहे हैं।

Advertisement

अपनी छुट्टियों के दौरान रोहित और रितिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं और इसी दौरान वाइफ रितिका ने अपने पति को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर दिया है।

Advertisement

दरअसल, रितिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें, एकतरफ रोहित नजर आ रहे हैं और दूसरी तरफ एक कुत्ता बैठा हुआ नजर आ रहा है। इश स्टोरी के कैप्शन में उन्होंने लिखा 'सॉरी रोहित, अब तुम सेट पर सबसे ज्यादा क्यूट नहीं रहे।'

आपको बता दें कि रितिका और रोहित अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की चुटकी लेते हुए नजर आते हैं लेकिन फिलहाल दोनों का मकसद अपनी बेटी समायरा के साथ इस ब्रेक का लुत्फ उठाना है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार