राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के 18वें मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए पंजाब किंग्स को उसके घरेलू मैदान पर 50 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान ने 205 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब 155 रन ही बना सका। इस मैच में राजस्थान की जीत में युवा बल्लेबाज रियान पराग ने भी अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

 पराग ने अंत तक नाबाद रहते हुए 25 गेंदों में 43 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और शानदार छक्का भी जड़ा। पराग ने ये छक्का हेलीकॉप्टर स्टाइल में लगाया और फैंस को एमएस धोनी के ट्रेडमार्क हेलीकॉप्टर शॉट की याद दिला दी। पराग ने ये छक्का मार्को जेनसन के खिलाफ लगाया और पराग का ये शॉट देखकर जेनसन भी दंग रह गए।

Advertisement

जेनसन ने दाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ यॉर्कर का प्रयास किया। हालांकि, वो लेंथ से चूक गए और गेंद पैड पर फुलर लेंथ पर थी। पराग ने फ्रीबी को बर्बाद नहीं किया और डीप फाइन लेग पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर छह रन बटोर लिए। पराग के शानदार शॉट को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस हारने के बावजूद टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। यशस्वी जायसवाल (67 रन, 45 गेंद) और सैमसन (38 रन, 26 गेंद) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़कर पंजाब की गेंदबाज़ी को बैकफुट पर ला दिया। इसके बाद रियान पराग (43* रन, 25 गेंद) ने आखिरी ओवरों में तूफानी अंदाज़ में रन बटोरते हुए टीम को 205/4 के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। ध्रुव जुरेल ने भी अंत में तेज़ 13* रन जोड़े। पंजाब की ओर से फर्ग्यूसन ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए, जबकि यानसेन और अर्शदीप को 1-1 विकेट मिला।

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्य को चलता किया और उसी ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर को भी पवेलियन भेजकर पंजाब की कमर तोड़ दी। इसके बाद संदीप शर्मा और महिश तीक्षणा ने भी कहर बरपाया। नेहाल वढेरा (62 रन) और मैक्सवेल (30 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टिक नहीं पाया। जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट, संदीप और तीक्षणा ने 2-2 विकेट झटके। हसरंगा और कार्तिकेय को भी 1-1 सफलता मिली। पंजाब की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 155 रन ही बना सकी और मैच 50 रन से गंवा दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार