राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के रियान पराग (Riyan Parag) ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन से एक खास रिकॉर्ड बना दिया। बल्लेबाजी में कमाल दिखाते हुए पराग ने 31 गेंदों में तीन चौकों और चार छ्क्कों की मदद से नाबाद 56 रनों की पारी खेली। इसके बाद फील्डिंग में विराट कोहली, शाहबाज अहमद, सुयश प्रभुदेसाई औऱ हर्षल पटेल का कैच पकड़ा। 

Advertisement

20 साल के पराग आईपीएल इतिहास के तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक आईपीएल मैच में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के साथ चार कैच भी पकड़े हैं। इससे पहले केकेआर के लिए खेलते हुए जैक कैलिस ने 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ, वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 50 प्लस स्कोर के साथ-साथ चार कैच भी लपके थे। 

Advertisement

पराग को उनके प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

मैच की बात की जाए तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग की पारी के बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। इसके जवाब में बैंगलोर की टीम 19.3 ओवर में 115 रनों पर सिमट गई। राजस्थान की यह आठ मैच में छठी जीत है औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार