भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लिश गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने एक ही ओवर में 35 रन खर्चे। जसप्रीत बुमराह ने ब्रॉड के खिलाफ एक के बाद एक चौके छक्के लगाए और एक अनचाहा रिकॉर्ड उनके नाम जोड़ दिया। अब ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के स्पिनर रॉबिन पीटरसन के नाम था, ऐसे में अब पीटरसन ने ट्वीट करते हुए ब्रॉड से मजे लिए हैं।

Advertisement

रॉबिन पीटरसन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड की टांग खिंची। उन्होंने लिखा, 'अपना रिकॉर्ड टूटने से काफी दुखी हूं। लेकिन मुझे लगता है रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं।' बता दें कि पीटरसन ने मजाकियां अंदाज में स्टुअर्ट ब्रॉड को काफी बुरी तरह ट्रोल किया है क्योंकि कोई भी गेंदबाज़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाला शख्स नहीं बनना चाहेगा।

Advertisement

बता दें कि भारतीय टीम की पहली पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 84वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए ब्रॉड ने 4 चौके और 2 छक्के लूटाएं थे। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज़ों ने एक रन दौड़कर भी प्राप्त किया। जबकि छह रन एक्सट्रा के तौर पर भारतीय टीम को मिले। ब्रॉड ने अपने पूरे ओवर में 35 रन खर्चे।

स्टुअर्ट ब्रॉड से पहले पीटरसन के नाम था शर्मनाक रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर स्टुअर्ट ब्रॉड से पहले रॉबिन पीटरसन ने फेंका था। साल 2003-04 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाज़ी करते हुए रॉबिन पीटरसन के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ा था। दरअसल कैरेबियाई स्टार ब्रायर लारा ने पीटरसन के खिलाफ आक्रमक बल्लेबाज़ी करते हुए चार चौके और दो छक्के जड़कर पूरे 28 रन लूटे थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार