पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया में भविष्य के कप्तानों पर अपनी राय भी साझा की है। रोहित शर्मा लगभग-लगभग अब अपने इंटरनेशन करिय के अंतिम चरण पर हैं। अब उनके जाने के बाद भारत को अगला कप्तान तैयार करना होगा। रॉबिन उथप्पा ने टेस्ट क्रिकेट में भारत का नेतृत्व करने के लिए प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुना है। वहीं वनडे क्रिकेट लिए रॉबिन उथप्पा ने 2 खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।

Advertisement

क्रिकचैट पावर्ड बाय परिमच पर बोलते हुए रॉबिन उथप्पा ने कहा, 'मेरे हिसाब से (जसप्रीत) बुमराह टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहतरीन कप्तान होंगे। ओडीआई के लिए विकल्प केएल राहुल और ऋषभ पंत होंगे।' रॉबिन उथप्पा के नाम आईपीएल क्रिकेट में 4952 रन हैं वहीं वो भारत के लिए टी-20 और वनडे क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

Advertisement

बता दें कि केएल राहुल ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों के एकदिवसीय मैचों की सीरीज में भारत का नेतृत्व किया था। केएल राहुल की कप्तानी में भारत 0-3 से हार गया था। वहीं इसके बाद ऋषभ पंत को जब अफ्रीका टीम ने भारत का दौरा किया था तब टी-20 मैचों के लिए कपत्नी दी गई थी।

ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज को 2-2 से बराबर की थी। पहले दो-20 मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए तीसरे और चौथे टी-20 में जीत दर्ज की थी। पांचवा टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। बहरहाल इस सीरीज के दौरान ऋषभ पंत की कप्तानी पर काफी सवाल उठे थे। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार