एशिया कप में दूसरी बार भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। दुबई में खेले गए सुपर-4 के इस मैच में रोहित शर्मा और धवन के शतकीय पारी के आगे पाकिस्तान को 9 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Advertisement

हार से मायूस पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने मैच के बाद कहा - हमने कई कैच छोड़े। इस कारण मैच हमारे हाथ से निकल गया। अगर हमने सही समय पर कैच पकड़ लिए होते तो मैच काफी रोमांचक होना था। हमारे प्लेयर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन यह जीतने के लिए नाकाफी था।

Advertisement

पिच के बारे मैं सरफराज ने कहा- पिच बैटिंग के लिए काफी मुश्किल थी। पिच पर कई क्रैक थे जो नए बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल रहे थे। इसी कारण हम शुरुआत में विकेटें खो बैठे। हमने पिछले कुछ मैचों में भी शुरुआती विकेट जल्द गंवा दिए थे। इस बार भी ऐसा ही हुआ। 

रोहित और धवन की तारीफ़ की, कहा यह दोनों हमारे हाथों से मैच ही छिनकर ले गए। दोनों ने शानदार पारियां खेलीं। उनके पास हमारे मुकाबले अच्छे स्किल हैं। अब अगर हमें फाइनल में पहुंचना है तो हमें अपनी गलतियों को सुधारना होगा। 

अब बांगलादेश के खिलाफ हमारा डू एंड डाई मैच है। उम्मीद है कि हम जीतकर टॉप पर आ जाएंगे।

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार