मुंबई, 13 जनवरी| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि रोहित शर्मा, शिखर धवन और केएल राहुल मंगलवार से ऑस्ट्रेलिया के साथ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में एक साथ खेल सकते हैं। कोहली ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "खिलाड़ी का फॉर्म में होना टीम के लिए हमेशा अच्छी बात है। निश्चित तौर पर आप हमेशा यह चाहते हैं टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपलब्ध हो और आप भी उस सर्वश्रेष्ठ में से टीम संयोजन बनाएं। 

Advertisement

यहां इस बात की संभावना है कि ये सभी तीनों (रोहित, शिखर और राहुल) खेल सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि हम मैदान पर किस संयोजन के साथ उतरेंगे।"

Advertisement

रोहित ने पिछले साल तीनों प्रारूपों में 2442 रन बनाए थे। वहीं, टी-20 में राहुल का औसत 44.17 जबकि धवन का 28-35 रहा है।

34 वर्षीय धवन ने चोट के बाद वापसी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में 32 और 52 रन बनाए हैं।

यह पूछे जाने पर कि जब ये तीनों खेलेंगे तो आप किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे तो क्योंकि कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं।

कोहली ने कहा, "मैं निचले क्रम में बल्लेबाजी करना पसंद करूंगा। मैं उस नंबर पर अधिकार नहीं जमाना चाहता, जिस पर मैं खेलता हूं। मैं इस बात को लेकर असहज नहीं हूं कि मैं किस नंबर पर खेलूंगा। कप्तान होने के नाते, यह सुनिश्वित करना मेरा काम है कि अगला नंबर भी तैयार रहे।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार