रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर बताए उनसे जुड़े अपने 5 बेस्ट पल,आप भी जान लो

Updated: Fri, Apr 24 2020 21:15 IST
Rohit Sharma and Sachin Tendulkar (Twitter)

मुंबई, 24 अप्रैल| भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर उनको बधाई दी। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने साथ ही मास्टर ब्लास्टर के साथ बिताए गए पांच बेस्ट पलों के बारे में बताया।

रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर सचिन के साथ एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "महान इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आपका दिन शानदार रहेगा पाजी।"

इसके बाद रोहित ने सचिन के साथ बिताए गए पांच बेस्ट पलों को याद किया और लिखा, "आस्ट्रेलिया के साथ 2008 सीबी सीरीज के फाइनल में सिडनी में मैच विजयी साझेदारी।"

उन्होंने कहा, "ईडन गार्डन्स में उनसे टेस्ट कैप लेना। सचिन के साथ मुंबई इंडियंस में रहते हुए आईपीएल और चैम्पियंस लीग जीतना।"

इसके बाद रोहित ने लिखा, "उनके टेस्ट करियर के अंतिम पलों में उनके साथ रहना। उनके 100वें शतक के समय मैदान पर रहना।"

सचिन ने कोविड-19 के कारण अपना जन्मदिन न मानाने का फैसला किया है।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें