भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जा रहे है सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में मेहमान टीम ने पहली पारी में 480 रन का विशाल स्कोर बनाया। दूसरे दिन के खेल के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा कर दिया कि जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 

Advertisement

रोहित मैदान पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानें जाते हैं और ऐसा ही कुछ उन्होंने अहमदाबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन किया। ऑस्ट्रलिया का स्कोर 133 ओवर में 6 विकेट खोकर 384 रन था उस समय ख्वाजा 164 रन बनाकर और मिचेल स्टार्क 4 रन बनाकर खेल रहे थे। ठीक उसी समय रोहित ने मजाकिया अंदाज में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को कोस दिया। उनकी बाद स्टंप माइक में कैद हो गई। उन्होंने गिल को कहा, ""अबे गिल...बक ** दी क्यू कर रहा है?"

Advertisement

बता दें कि ऑस्ट्रलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन उस्मान ख्वाजा ने बनाये। उन्होंने 422 गेंद में 21 चौको की मदद से 180 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा ऑस्ट्रलियाई स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने भी बल्ले से अपना जलवा दिखाया और टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने 170 गेंद का सामना करते हुए 114 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 18 चौके भी लगाए। 

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन ने अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने अपने करियर में 32वीं बार 5 विकेट हॉल लिए है। अश्विन का ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वां 5 विकेट हॉल था। 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अब उनका ये फैसला सही साबित हुआ है क्योंकि बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। ऊपरीक्रम के बल्लेबाजों के साथ-साथ निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। नाथन लियोन ने 34 और टॉड मर्फी ने 41 रन की अच्छी पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार