आईपीएल 2024 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज (11 मई, 2024) ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच से पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो ने नया बवाल मचा दिया है। इस वीडियो में केकेआर के अभिषेक नायर के साथ रोहित शर्मा की बातचीत चर्चा का विषय बन गई है।

Advertisement

इस वीडियो में नायर और रोहित जो भी बात कर रहे थे वो सारी लीक हो गई जिसके चलते केकेआर ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया लेकिन जब तक वो इस वीडियो को डिलीट करते फैंस तक ये वीडियो पहुंच चुका था और अब सारी बातचीत लीक हो चुकी है। इस वायरल हो रहे क्लिप में, रोहित अभिषेक को समझाते हैं कि कैसे एमआई कैंप में चीजें अब पहले जैसी नहीं हैं और सब कुछ बदल रहा है। रोहित भी थोड़ा भावुक हो जाते हैं और एमआई को अपना घर और ऐसी जगह बताते हैं जिसे वो मंदिर मानते हैं।

Advertisement

इस वीडियो के अंत में रोहित का ये भी कहना है कि ये उनका आखिरी सीजन हो सकता है। अभिषेक नायर भी मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं और उनका रोहित के साथ अच्छा संबंध रहा है। इसीलिए रोहित उनसे अपने दिल की बातें कर रहे थे लेकिन रोहित को भी नहीं पता था कि उनकी ये बातचीत सोशल मीडिया पर लीक हो जाएगी। इस वीडियो को देखकर फैंस एक बार फिर से मुंबई इंडियंस पर आग बबूला हो रहे हैं।

Also Read: Live Score

अगर आईपीएल के इस सीजऩ की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। मुंबई ने टूर्नामेंट से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया था लेकिन उनकी कप्तानी में टीम बुरी तरह से फ्लॉप रही और इस समय ये टीम 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ 9वें स्थान पर है। जबकि प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद काफी पहले खत्म हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, मुंबई की टीम प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम भी रही।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार