कैंडी, 28 अगस्त (CRICKETNMORE)| मैन ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह (27/5) के बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 124) और महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 67) के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने तीसरे वनडे मैच में रविवार को श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया।  इस जीत के साथ भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

Advertisement

बुमराह के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियन में खेले गए मैच में एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोका और निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 217 रनों पर ही सीमित कर दिया। इस आसान से लक्ष्य को भारत ने 45.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

Advertisement

बुमराह ने पहली बार वनडे क्रिकेट में पांच विकेट लिए हैं। वहीं रोहित का यह श्रीलंका में पहला शतक है।

हालांकि इस आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक समय 61 रनों पर ही अपने चार विकेट खो दिए थे, लेकिन 145 गेंदों की शतकीय पारी में 16 चौके और दो छक्के मारने वाले रोहित तथा 86 गेंदों की अर्धशतकीय पारी में चार चौके और एक छक्का मारने वाले धोनी ने पांचवें विकेट के लिए 157 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका शिखर धवन (5) के रूप में लगा। वह नौ रनों के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्हें लसिथ मलिंगा ने बोल्ड किया। कुल स्कोर में 10 रन ही और जुड़े थे कि विश्वा फर्नाडो ने कप्तान विराट कोहली (3) को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

यहां से लोकेश राहुल (17) ने रोहित के साथ टीम का स्कोर 61 तक पहुंचाया। लय में आती दिख रही इस जोड़ी को अकिला धनंजय ने तोड़ा। उन्होंने राहुल को आउट किया। इसी स्कोर पर उन्होंने केदार जाधव को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा।

Advertisement

लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाज लाख प्रयासों के बाद भी धोनी और रोहित की जोड़ी को तोड़ नहीं पाए और यह दोनों टीमों को जीत दिला ले गए।

हालांकि जब भारत का स्कोर 44 ओवरों में 210 रन था तभी मैदान के एक छोर पर दर्शकों ने बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा और खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा। कुछ देर बाद दर्शकदीर्घा से दर्शकों को बाहर भेज दिया गया और मैच एक बार फिर शुरू हुआ।

इससे पहले, उपुल थंरगा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे चमारा कापुगेदरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निरोशन डिकवेला (13) के साथ पारी की शुरुआत करने दिनेश चांडीमल आए थे। डिकवेला को बुमराह ने अपना पहला शिकार बनाया। वह 18 के कुल स्कोर पर बुमराह की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। बुमराह ने 10 रन बाद कुशल मेंडिस (1) को भी पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

यहां से थिरिमाने ने चंडीमल के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 100 तक पहुंचा दिया। अच्छी लय में नजर आ रहे चंडीमल को पांड्या ने बुमराह के हाथों लपकावा कर उनकी 36 रनों की पारी का अंत किया। 

यहां से भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट लेते रहे। थिरिमाने एक छोर पर अकेले खड़े थे। पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने एक बार फिर निराश किया। वह सिर्फ 11 रनों का योगदान दे सके। श्रीलंका का अगला विकेट थिरिमाने के रूप में गिरा। उन्हें बुमराह ने जाधव के हाथों कैच आउट कराया। थिरिमाने ने 105 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया। वह 159 के कुल स्कोर पर आउट हुए। क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

निचले क्रम में मिलिंदा श्रीवर्दने ने जरूर संघर्ष करते हुए 29 रन बनाए लेकिन कोई और बल्लेबाज टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में उनकी सहायता नहीं कर पाया। कप्तान कपुगेदरा 14 रन ही बना सके। 

Advertisement

बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और केदार जाधव ने एक-एक विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार