8 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया शिखर धवन और रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए। धवन (125 रन) और रोहित  (78 रन) ने मिलकर 24.5 ओवर में 138 रन की साझेदारी की। जो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों द्वारा की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। 

Advertisement

ऐसा करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी

Advertisement

शिखर और रोहित की जोड़ी भारत के लिए लगातार तीन बार शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड बनाया।  ऐसा करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है। इन दोनों ने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 123 रनों की साझेदारी की। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 136 और अब श्रीलंका के खिलाफ 138 रनों की साझेदारी।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

भारत के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बनी

भारत के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में रोहित और धवन की जोड़ी पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। दोनों ने मिलकर 10 बार भारतीय टीम के लिए 100 रन जोड़े हैं। 
इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी और युवराज सिंह की जोड़ी की पीछे छोड़ा है।  धोनी और युवी ने मिलकर 66 पारियों में 10 बार शतकीय साझेदारी की थी, जबकि रोहित और धवन ने सिर्फ 58 पारियां खेली।

भारत के लिए वन डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शकतीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी के नाम है। दोनों की जोड़ी ने मिलकर 26 बार ये कारनामा किया है।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

रोहित और धवन ने एक जोड़ी के तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इन दोनों ने मिलकर अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में 656 रन बनाए हैं, इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल और शिवनारायण चंद्रपॉल की जोड़ी के नाम थी जिन्होंने 635 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार