भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे पांचवें और निर्णायक टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी। इस जोड़ी ने अहमदाबाद में रनों की आतिशबाजी करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया लेकिन इंग्लैैंड के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।

Advertisement

विराट और रोहित की जोड़ी इस टी-20 मैैच से पहले 2014 में खेले गए वनडे मैच में भी ओपनिंग करते हुई नजर आई थी लेकिन उस मैच में ये जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई थी मगर इंग्लैंड के खिलाफ 20 मार्च 2021 को खेले गए इस पांचवें टी-20 मैच में दोनों खिलाड़ियों ने गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ाते हुए अर्द्धशतक ठोक डाले। 

Advertisement

रोहित ने सिर्फ 34 गेंदों पर 64 रन बनाए जबकि विराट कोहली ने अंत तक नाबाद रहते हुए 52 गेंदों पर 80 रन बनाए। इन दोनों की शानदार बल्लेबाज़ी के चलते भारतीय टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 224 रन बना दिए और अब इंग्लैंड को मैच और सीरीज जीतने के लिए 20 ओवरों में 225 रन बनाने की जरूरत है।

ताज़ा समाचार लिखे जाने तक इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम ने तेज़ शुरुआत करते हुए 5 ओवरों में 55 रन बना लिए हैं। हालांकि, वो जेसन रॉय का विकेट गंवा चुके हैं और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंग्लैंड की टीम 225 रनों के पहाड़ को पार कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार