रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया गया था। ऐसे में रोहित को विराट की जगह वनडे कप्तान बनाए जाने की अटकलें लग रही थीं। जिसपर अब मुहर लग चुकी है। रोहित शर्मा टी-20 और वनडे के नए कप्तान होंगे।

Advertisement

वहीं टेस्ट मैच में भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अंजिक्य रहाणे को उपकप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उपकप्तान बना दिया गया है। विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे।

Advertisement

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 95 वनडे मुकाबले खेले जिसमें भारत ने 65 मुकाबलों में जीत दर्ज की वहीं 27 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम इंडिया का विन पर्सेंटेज 70.43 का रहा।

विराट की कप्तानी में भले ही टीम इंडिया ने आईसीसी का कोई खिताब ना जीता हो लेकिन, फिर भी उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2017 चैंपियस ट्रॉफी का फाइनल और 2019 विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार