1 ऑक्टूबर, नागपुर (CRICKETNMORE)> नागपुर में खेले जा रहे आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले खेलते हुए 242 रन बनाए। जिसके जबाव में भारत को जीत के लिए 50 ओवर में 243 रन बनानें हैं। लाइव स्कोर

Advertisement

243 रन का पीछा करने उतरी भारत की टीम का स्कोर इस समय 6 ओवर में 26 रन बना लिए हैं। इस दौरान भारत के हिट मैन रोहित शर्मा ने एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा भारत में सबसे तेजी से 2000 वनडे रन बनानें वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने केवल 42 पारियों में भारत में वनडे क्रिकेट खेलते हुए 2000 रन बना लिए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड महान कप्तान सौरव गांगुली के नाम था। गांगुली ने  45 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया था तो वहीं 46 पारियों में विराट कोहली ने 2000 वनडे रन भारत में बनाए थे। 

नवजोत सिंह सिंद्धू ने 48 पारियों में 2000 वनडे रन भारत में वनडे क्रिकेट खेलकर पूरे किए थे। तो वहीं धोनी ने भारत में 2000 वनडे रन 49 पारियों में बनाए थे। 

Advertisement


रोहित किसी भी देश में सबसे कम पारियों में 2,000 रन बनाने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज डेसमन्ड हेन्स (36 पारी) हैं।  दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रका के हाशिम आमला (38 पारी) और तीसरे नंबर पर विवियन रिचर्ड्स (42 पारी) हैं। रोहित ने अब विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार