13 फरवरी (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वनडे में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह रोहित के वनडे करियर का 17वां शतक है। 

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे

Advertisement

लगातार चार वनडे मैचों में फ्लॉप रहने के बाद इस मुकाबले में रोहित ने शानदार वापसी करते हुए शतक जड़ दिया। इसके साथ ही रोहित टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वनडे क्रिकेट मे भारत की पारी की शुरुआत करते हुए ये रोहित का 15वां शतक है।    

इस मामले में हिटमैन ने विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा है। सहवाग ने टीम इंडिया के ओपनर के तौर पर 14 शतक जड़े हैं। 
बतौर ओपनर भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन ने इस रोल में 45 शतक लगाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर सौरव गागुंली हैं, जिन्होंने 19 शतक बनाए हैं। 

 

सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

Advertisement

इसके अलावा वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने दो दशक लंबे अपने करियर में 264 छक्के मारे थे। भारतीय पारी के 25वें ओवर में रोहित शर्मा ने तबरेज शम्सी की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ दिया क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार