India vs New Zealand Champions Trophy 2025 Final: भारतीय कप्तान औऱ स्टार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार (9 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में अपनी तूफानी पारी से धमाल मचा दिया। रोहित ने 83 गेंदों में 7 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेली औऱ रचिन रविंद्र की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्टंप आउट हुए। रोहित को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

धोनी की बराबरी की

Advertisement

वनडे इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित के अब कप्तान के तौर पर 56 पारियों में 126 छक्के हो गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में एमएस धोनी की बराबरी की, जिन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 172 पारियों में 126 छक्के जड़े थे। 

बतौर कप्तान वनडे में सबसे ज्यादा छक्के  

इयोन मोर्गन- 147 छक्के (115 पारी)

रोहित शर्मा- 126 छक्के (56 पारी)

Advertisement

एमएस धोनी- 126 छ्क्के (172 पारी)

रिकी पोंटिंग- 123 छक्के (220 पारी)

ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान

Advertisement

बतौर भारतीय कप्तान आईसीसी फाइनल में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सौरव गांगुली और एमएस धोनी ने ही यह कारनांमा किया था। गांगुली ने 2000 चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी। वहीं धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 91 रन बनाए थे। 
धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

बतौर भारतीय कप्तान लगातार सबसे ज्यादा आईसीसी मैच जीतने के मामले में रोहित नंबर 1 पर पहुंच गए हैं। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप से शुरूआत के बाद यह रोहित की कप्तानी भारत की लगातार 13वीं जीत है। उन्होंने एमएस धोनी को पछाड़ा, जिन्होंने बतौर कप्तान 2012 से 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 मैच जीते थे। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह तीसरी बार है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है औऱ इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार