Advertisement

India vs South Africa 2nd ODI: भारत के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बुधवार (3 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दूसरे वनडे मैच में 8 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें 4 चौके लगाए। नांद्रे बर्गर की गेंद पर वह विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को आसान सा कैच थमा बैठे। रोहित भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए।

Advertisement

घर में 9000 इंटरनेशनल रन

रोहित ने भारत की धरती पर 9000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए और वह चौथे भारतीय हैं जो इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने भारत में 9000 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए हैं।

राहुल द्रविड़ की बराबरी की

रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए हैं। उनका तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 504वां मैच है और इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ की बराबरी की। इस लिस्ट में तेंदुलकर, कोहली और एमएस धोनी ही उनसे आगे हैं।

Advertisement

बता दें कि रोहित शानदार फॉर्म हैं और रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में उन्होंने 51 गेंदों में 57 रन की पारी खेली थी।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

टीमें:

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एंगिडी।

भारत (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार