मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma IPL Duck) ने रविवार (23 मार्च) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

रोहित ने 4 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले खलील अहमद के खिलाफ शिवम दुबे को आसान सा कैच थमा बैठे। इसके साथ ही रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

यह 18वीं बार है जब रोहित 0 पर आउट हुए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक औऱ ग्लेन मैक्सवेल की बराबकी की है। कार्तिक और मैक्सवेल भी आईपीएल में 18-18 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट

18 बार - रोहित शर्मा (253 पारी)

18 बार - ग्लेन मैक्सवेल (129 पारी)

Advertisement

18 बार - दिनेश कार्तिक (234 पारी)

इसके अलावा वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस टूर्नामेंट में यह उनका 258वां मुकाबला था। उन्होंने इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 31 रन, कप्तान सूर्यरकुमार यादव ने 29 रन और दीपक चाहर ने नाबाद 28 रन बनाए। 

Advertisement

इसके जवाब में चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। टॉप स्कोरर रहे रचिन रविंद्र ने 45 गेंदों में नाबाद 65 रन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 26 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार