मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले नेट्स पर एक मजेदार नजारा देखने को मिला। रोहित शर्मा ने लेट पहुंचे शार्दुल ठाकुर पर मजेदार तंज कसते हुए कहा, "क्या रे हीरो, अब आ रहा है?" यह मस्तीभरा पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं रोहित अपनी शानदार फॉर्म में लौट आए हैं और मुंबई को प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनाए हुए हैं।

Advertisement

आईपीएल 2025 में जबरदस्त वापसी कर चुकी मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 27 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। इस अहम मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के नेट्स से एक मजेदार पल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Advertisement

नेट्स से वायरल हुए वीडियो में रोहित शर्मा, एलएसजी मेंटॉर जहीर खान के साथ बैठे नजर आए। तभी शार्दुल ठाकुर लेट पहुंचते हैं, तो रोहित उनसे मजाक करते हुए कहते हैं, "क्या रे हीरो, अब आ रहा है? घर का टीम है क्या?" रोहित की यह लाइन सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। यह वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

यहां देखिए VIDEO:

अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो शुरुआती पांच में से चार मैच हारने के बाद टीम ने जोरदार वापसी की है। रोहित शर्मा के फॉर्म में लौटने के साथ ही मुंबई ने लगातार चार मुकाबले जीतकर प्लेऑफ की रेस में मजबूती से कदम रख दिए हैं। रोहित ने बैक-टू-बैक फिफ्टी जड़कर टीम को शानदार शुरुआत दी है।

अब वानखेड़े में मुंबई का सामना उसी लखनऊ से है, जिसने उन्हें इस सीजन पहले 12 रन से हराया था। लेकिन इस बार मुंबई के हौसले बुलंद हैं और घरेलू मैदान का फायदा भी उनके साथ है। टीम प्लेऑफ की दौड़ को और मजबूत करना चाहेगी।

Advertisement

संभावित प्लेइंग इलेवन यह हो सकती है इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्य कुमार यादव, एन. तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, और विग्नेश पुथुर
इम्पैक्ट – रोहित शर्मा

लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह, रवि बिश्नोई और अवेश खान।
इम्पैक्ट – आयुष बडोनी

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार