Rohit Sharma Stats: आईसीसी क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) बेहद करीब है और सभी टीमें इस बडे़ टूर्नामेंट के लिए अपनी कमर कसनी शुरू कर चुकी हैं। इसी बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टी20 फॉर्म एक चिंता का विषय है। हिटमैन भारतीय टीम को तूफानी शुरुआत दिलवाते हैं, लेकिन रन चेज के दौरान पिछले पांच टी20 मैचों में रोहित बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

Advertisement

रन चेज करते हुए हिटमैन ने पिछले पांच टी20 मुकाबलों में चार बार एक भी रन नहीं बनाया है यानी वो बिना खाता खोले ही अपना विकेट खोकर पवेलियन लौटे हैं। इस दौरान सिर्फ एक बार ही वो अपना खाता खोल सके और उसके बावजूद सिर्फ 4 रन ही बना पाए। आपको एक बार फिर बता दें कि हिटमैन के ये आंकड़ें टी20 फॉर्मेट में रन चेज के साथ जुड़े हैं।

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं खोल पाए हैं खाता

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसके शुरुआती दो मुकाबलों में भी रोहित का खाता नहीं खुला है। रोहित मोहाली में रन आउट हो गए थे। वहीं जब इंदौर में वो सलामी बल्लेबाजी करने उतरे तब वो अपनी इनिंग की पहली ही गेंद पर बोल्ड आउट हुए। यहां फजलहक फारूकी ने हिटमैन को अपना शिकार बनाया।

ऐसे में अब रोहित किसी भी हाल में अपनी फॉर्म प्राप्त करना चाहेंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 जनवरी यानी बुधवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है, ऐसे में अगर यहां भी इंडियन टीम रन चेज करने का फैसला करती है तो हिटमैन जरूर एक बड़ी इनिंग खेलना चाहेंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार