दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया को करारा झटका लग चुका है। सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा 26 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। रोहित के बाहर होने से टीम इंडिया के सामने कई सवाल खड़े हो चुके हैं।
टेस्ट फॉर्मैट में विराट कोहली कप्तान हैं ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती ये होगी कि रोहित की जगह किस खिलाड़ी के साथ ओपनिंग की जाए। वहीं, हिटमैन के बाहर होने से अफ्रीकी टीम के हौंसले और बुंलद होंगे। ऐसे में ये सीरीज भारत के लिए आसान नहीं रहने वाली है।
वहीं, टेस्ट सीरीज का आगाज़ सेंचूरियन में 26 दिसंबर से होगा उससे पहले टीम इंडिया मुंबई में तीन दिन का क्वारंटीन पूरा कर रही है। बेशक टेस्ट सीरीज शुरू होने में अभी लगभग 2 हफ्ते का समय बाकी है लेकिन भारत की तैयारियों को रोहित की गैरमौजूदगी से करारा झटका लगा है।
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट दौरे के लिए टीम इंडिया- विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन जयंत यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज।