28 सितंबर, बेंगलोर (CRICKETNMORE)। चौथे वनडे में 335 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम कमाल की बल्लेबाजी कर रही है। दोनों ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और रहाणे ने तेजी से रन बनानें के सिलसिला शुरू कर दिया है। ये खबर लिखे जाने तक दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने 12 ओवर में 71 रन बना लिए हैं। लाइव स्कोर

Advertisement

इस समय रोहित शर्मा 29 और रहाणे 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा ने अबतक अपनी पारी में 2 छक्का और 1 चौका लगा चुके हैं तो वहीं रहाणे ने अबतक 6 चौके और 1 छक्के लगाए हैं। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर 

Advertisement

रोहित शर्मा ने अपने 2 छक्के लगाने के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने अबतक 50 छक्के जड़ चुके हैं। 50 में से 18 छक्के रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बेंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमाए हैं।

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने कुल 63 छक्के लगाए हैं तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई जयसूर्या ने 53 छक्के जमाए हैं। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर 

इसके साथ - साथ भारत के खिलाफ अफरीदी ने वनडे में 51 छक्के जमाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अफरीदी ने 50 छक्के अपने वनडे करियर में जमाए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार