आईपीएल 2022 के 65वें मैच में रोहित शर्मा ने बल्ले से एक बार फिर से पुराने हिटमैन की झलकियां दिखाई लेकिन वो बड़ी पारी खेलने में फिर नाकाम रहे। हैदराबाद के खिलाफ 194 रनों का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने मुंबई को आतिशी शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

इस दौरान रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में 48 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली। रोहित की इस पारी में 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इन चार छक्कों में से सबसे खूबसूरत छक्का उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर लगाया जब उन्होंने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन के ऊपर से गेंद को छक्के के लिए भेज दिया। रोहित का ये छक्का सीधा मुंबई के डगआउट में जाकर गिरा।

Advertisement

वहीं, हिटमैन का ये सिक्स देखकर स्टैंड में बैठी सारा तेंदुलकर और रोहित की पत्नी रितिका सजदेह भी खुशी से खिलखिला उठी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। हालांकि, रोहित के फैंस को एक बार फिर से मलाल होगा कि वो एक अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए।

अगर इस मैच की बात करें तो मुंबई को हार और जीत से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन अगर हैदराबाद की टीम ये मुकाबला हारी तो उनका मौजूदा सीज़न में सफर खत्म हो जाएगा यानि केन विलियमसन की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगी। ऐसे में सनराइजर्स की टीम इस मैच को जीतने में एड़ी चोटी का ज़ोर लगाते हुए दिखाई देगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार