भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन (गुरुवार) स्टंप्स तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली 87 रन और रविंद्र जडेजा 36 रन बनाकर नाबाद क्रीज़ पर डटे हुए हैं। पहले दिन का पहला और आखिरी सेशन भारत के नाम रहा जबकि दूसरे सेशन में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट लेकर भारत को परेशानियों में डाल दिया था।

Advertisement

पहले दिन टॉस वेस्टइंडीज ने जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ने इस न्यौते को दोनों हाथों से स्वीकार करते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली। रोहित शर्मा ने तो अपनी पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख तैयार कर लिया था और पारी के पांचवें ओवर में ही उन्होंने छक्का भी जड़ दिया।

Advertisement

वेस्टइंडीज के तेज़ गेंदबाज केमार रोच पांचवें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे और इस ओवर की पांचवीं गेंद उन्होंने शॉर्ट डाल दी जिस पर रोहित ने बिना देरी किए अपना फेवरिट पुल शॉट खेला और गेंद को 6 रन के लिए भेज दिया। उनके इस पुल शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस छक्के को मिलाकर रोहित ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए।

रोहित के अलावा यशस्वी ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और 74 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। हालांकि, ये दोनों ही बल्लेबाज पहले टेस्ट मैच की तरह इस मैच में शतक नहीं बना पाए मगर वो शुरुआत अपनी टीम को दे गए जिसकी टीम इंडिया को दरकार थी। अब दूसरे दिन फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि विराट कोहली के बल्ले से 76वां इंटरनेशनल शतक भी देखने को मिल जाए लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाज ये इतनी आसानी से नहीं होने देंगे। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार