ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच से रोहित शर्मा को बाहर किए जाने के बाद कुछ क्रिकेट पंडित हैरान हैं लेकिन पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक सवाल उठाया है कि उनके बाहर होने को लेकर इतना सस्पेंस क्यों बनाया गया। मांजरेकर इस समय सोशल मीडिया पर अपने इस बयान की वजह से छाए हुए हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर पहला टेस्ट मिस करने के बाद रोहित ने टीम में वापसी की लेकिन उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और उन्होंने दौरे पर 6.2 की औसत से 3, 6, 10, 3 और 9 के स्कोर दर्ज किए। ऐसे में चौथे टेस्ट के बाद से ही कुछ लोगों ने रोहित को संन्यास लेने की सलाह देनी शुरू कर दी जबकि कुछ लोगों ने उन्हें आखिरी टेस्ट से बाहर करने की मांग की और आखिरकार रोहित ने खुद आखिरी टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया लेकिन संजय मांजरेकर इस बात से खफा दिखे कि रोहित को बाहर रखने की खबर टॉस तक क्यों छुपाई गई।

Advertisement

मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "रोहित ने अच्छी तरह से आराम किया है। मुझे भारतीय क्रिकेट संस्कृति, गुप्त संचालन से समस्या है। रोहित एक सर्वकालिक महान खिलाड़ी नहीं है, जो अपने बहिष्कार को रहस्यमय बनाए रखें। मैं समझ सकता हूं अगर ये विराट कोहली होते। लेकिन रोहित ने 60 से ज़्यादा टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें एक विदेशी शतक और सिर्फ़ 40 की औसत है। मुझे समझ नहीं आता कि ये इतना रहस्यमय क्यों होना चाहिए।"

आपको बता दें कि भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा ने 40.57 की औसत से 4,301 रन बनाए हैं। हालांकि, घर से बाहर उनका औसत 31.01 (दो शतक) और SENA देशों में 27.95 (एक) रह गया है। ऐसे में मांजरेकर के इस बयान से सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ फैंस मांजरेकर को ट्रोल कर रहे हैं जबकि कुछ फैंस मांजरेकर की बात से सहमति भी जता रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार