सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए खुशखबरी है। पिछले 14 दिनों से क्वारंटीन में रहने के बाद रोहित शर्मा भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं और अब वो तीसरे टेस्ट मैच में सेलेक्शन के लिए भी उपलब्ध हैं।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कोच रवि शास्त्री समेत टीम के साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा का तालियों के साथ इस्तकबाल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रोहित जैसे ही टीम होटल में एंट्री लेते हैं उनके साथी खिलाड़ी उनसे गले मिलते हुए देखे जा सकते हैं।

Advertisement

इस वीडियो के आखिर में कोच रवि शास्त्री मजाकिया अंदाज में रोहित शर्मा से पूछते हैं कि  'कैसा रहा क्वारंटीन मेरे दोस्त'। इस सवाल को सुनकर अजिंक्य रहाणे समेत सभी खिलाड़ी हंसने लग जाते हैं। 

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में 7 जनवरी से खेला जाना है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि रोहित इस अहम मुकाबले में मयंक अग्रवाल की जगह सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं। 

तीसरे टेस्ट से पहले एक बड़ी खबर ये आ रही है कि डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ आखिरी के 2 टेस्ट मैच खेल सकते हैं। चयनकर्ताओं ने तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें खराब फॉर्म से जूझ रहे जो बर्न्‍स को बाहर कर वार्नर को टीम में लाया गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार