विशाखापट्टनम, 3 अक्टूबर | भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को भोजनकाल तक एक विकेट खोकर 324 रन बना अपने आप को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पहले सत्र का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 138 और चेतेश्वर पुजारा छह रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

भारत ने रोहित शर्मा के रूप में अपना एकमात्र विकेट खोया है। वह दोहरे शतक से चूक गए और 176 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए।

Advertisement

दिन का पहला सत्र हालांकि रोहित के नाम ही रहा जिसमें उन्हें मयंक का भरपूर सहयोग भी मिला। भारत ने दिन की शुरुआत बिना किसी विकेट के 202 रनों के साथ की थी। पहले दिन रोहित 115 और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर लौटे थे। पहले दिन बारिश के कारण आखिरी सत्र का खेल नहीं हो सका था।

इन दोनों ने वहीं से शुरुआत की जहां खत्म की थी। बिनी किसी परेशानी के यह जोड़ी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को खेल रही थी। मयंक ने 69वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन ले अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया।

रोहित और मयंक आसानी से रन ले रहे थे और बड़े शॉट्स भी लगा रहे थे। रोहित ने भी 76वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन ले अपने 150 रन पूरे किए। इस जोड़ी ने टीम के स्कोर को 300 पार भी पहुंचा दिया।

रोहित अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे। तभी वह केशव महाराज की बेहतरीन गेंद पर गच्चा खा गए और क्विंटन डी कॉक ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं। रोहित ने अपनी पारी में 244 गेंदों का सामना कर 23 चौके और छह छक्के लगाए।

Advertisement

उन्होंने मयंक के साथ पहले विकेट के लिए 317 रनों की साझेदारी की। यह भारत के लिए टेस्ट में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

रोहित के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने नई गेंद ली और एक और विकेट लेने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

मयंक 270 गेंदों पर 16 चौके और तीन छक्के लगाकर खेल रहे हैं। पुजारा ने 16 गेंदों का सामना किया और एक चौका लगा चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार