मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास बुधवार (21 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। 

Advertisement

7000 आईपीएल रन

Advertisement

रोहित ने आईपीएल में 268 मैच की 263 पारियों में 6928 रन बनाए हैं। अगर रोहित इस मैच में 72 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक इस आंकड़े तक सिर्फ विराट कोहली पहुंचे हैं, जिनके नाम  8509 रन दर्ज हैं। 

आईपीएल में 300 छक्के

रोहित अगर तीन छक्के जड़ लेते हैं तो आईपीएल में 300 छक्के जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक उन्होंने 297 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने आईपीएल में 357 छक्के जड़े है। 

टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के

Advertisement

रोहित ने टी-20 क्रिकेट में खेले गए 459 मैच की 446 पारियों में 542 छक्के जड़े हैं। अगर वह 8 छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी तक क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, एलेक्स हेल्स और कॉलिन मुनरो ने ही यह मुकाम हासिल किया है। 

गौरतलब है कि मौजूदा सीजन में रोहित ने 11 मैच में 30 की औसत से 300 रन बनाए हैं, जिसमें चीन पचास प्लस स्कोर जड़े है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

बता दें कि दोनों ही टीम मुंबई और दिल्ली के लिए यह मुकाबला बहुत अहम हैं, दोनों के बीच प्लेऑफ के आखिरी स्थान की जंग है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार