India vs West Indies T20I: भारतीय कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास रविवार (20 फरवरी) को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल में 121 मैचों में 32.22 की औसत से 3256 रन बनाए हैं, जिसमें 26 अर्धशतक औऱ 4 शतक शामिल हैं। अगर वह तीसरे मुकाबले में 44 रन बना लेते हैं तो पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

फिलहाल इस मामले में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं, जिन्होंने 112 मैचों में 32.66 की औसत से 3299 रन बनाए हैं। गुप्टिल के बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली है, जिनके नाम 97 मैचों में 3296 रन दर्ज हैं। बता दें कि बीसीसीआई ने कोहली को तीसरे टी-20 मैच में आराम दिया है। ऐसा में रोहित के पास सबसे आगे निकलने का अच्छा मौका है। 

कप्तानी में कमाल करने का मौका

भारतीय टीम ने पहले दो मुकाबले जीतकर पहली ही सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अगर भारत तीसरा मैच जीत जाता है तो यह इस फॉर्मेट में छठी द्विपक्षीय सीरीज होगी, जिसमें भारत क्लीन स्वीप करेगी। रोहित की कप्तानी में यह तीसरी टी-20 सीरीज होगी जिसमें भारत विरोधी टीम को क्लीन स्वीप करेगा। उनकी कप्तानी में भारत ने इससे पहले 2017-18 में श्रीलंका (3-0) को, 2018-19 में वेस्टइंडीज (3-0) और पिछले साल नवंबर में न्यूजीलैंड (3-0) को क्लीन स्वीप किया था। 

रोहित ऐसे पहले भारतीय कप्तान बन सकते हैं, जो लगातार दो द्विपक्षीय टी-20 सीरीज (कम से कम तीन मैच) में विरोधी टीम को क्लीन स्वीप करेगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार