9 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को दो बार के चैम्पियन भारत तथा मौजूदा उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच आज यहां के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।

Advertisement

इस मैच में फैन्स एक बार फिर दुआ कर रहे होंगे कि रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में अपना छठा शतक जमाए। रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने 647 रन बना लिए हैं।

Advertisement

आजके मैच में रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। यदि रोहित शर्मा 26 रन बना लेंगे तो सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे। सचिन ने वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनानें का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन ने 2003 में 673 रन बनाए थे।

इस मैच में रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की भिड़ंत देखने को मिलेगी। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि हिट मैन ट्रेंट  बोल्ट की गेंदबाजी का सामना किस तरह से कर पाते हैं। ट्रेंट बोल्ट ने अबतक 15 विकेट इस वर्ल्ड कप में चटका चुके हैं।

रोहित शर्मा बनाम ट्रेंट बोल्ट

136 गेंद का सामना किया है और इस दौरान 88 रन बना पाने में सफल रहे हैं। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 4 मौकों पर रोहित शर्मा को आउट कर पवेलियन भेजने का कमाल किया है। रोहित ने ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ 63.7 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार