भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार (14 जनवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के उप-कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इस मुकाबले में दो खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, आइए जानते हैं। 

Advertisement

9000 रन करेंगे पूरे

Advertisement

हिटमैन रोहित अगर इस मुकाबले में 56 रन बना लेते हैं तो वह वनडे इंटरनेशनल में 9000 रन पूरे करने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने अब तक खेले गए 221 वनडे मैचों की 214 पारियों में 8944 रन बनाए हैं। 

सचिन तेंदुलकर (18426), विराट कोहली (11609), सौरव गांगुली (11221), राहुल द्रविड़ (10768),एमएस धोनी (10599), मोहम्मद अजहरुद्दीन (9378) ही अब तक ये कारनामा कर पाए हैं। 


छक्कों का खास रिकॉर्ड

रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक61 पारियों में 93 छक्के मार चुके हैं। अगर वह सात छक्के मारने में कामयाब होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 100 छक्के पूरे कर लेंगे। 

Advertisement

इसके साथ ही वह एक देश के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के मारने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने ही ये कारनामा किया है। गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेली गई 81 पारियों में 130 छक्के मारे हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार