Most T20I Runs: भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शुक्रवार (29 जुलाई) को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित ने 44 गेंदों में सात चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली और इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल (महिला/पुरुष) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

रोहित के अब 129 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 121 पारियो्ं में 3443 रन हो गए हैं, जिसमें 4 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं वहीं गुप्टिल के नाम 116 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 112 पारियों में 3399 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम दो शतक और बीस अर्धशतक दर्ज हैं। 

Advertisement

बता दें कि गुप्टिल ने करीब 48 घंटे पहले बुधवार (27 जुलाई) को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 में 40 रन की पारी खेलकर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

इसके अलावा रोहित टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में पहले नंबर पर आ गए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 39 बार पचास से ज्यादा रन की पारी खेली है, जिसमें 4 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित ने साथी खिलाड़ी विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में 30 पचास प्लस स्कोर दर्ज हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार