गुरूवार,13 नवंबर (Cricketnmore) ।  रोहित शर्मा वन डे क्रिकेट में दो बार दोहारा शतक लगाने वाले वर्ल्ड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने 173 गेंदों में 33 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 264 रन की रिकॉर्ड पारी खेली जो वन डे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पुराने साथी वीरेंद्र सहवाग के 219 रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। 

Advertisement

इसके अलावा भारत श्रीलंका के खिलाफ दूसरी बार और कुल पाचंवी बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। 

Advertisement

दो सालों में रोहित शर्मा का यह दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले नवंबर 2013 में उन्होंने बेंगलूरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 158 गेंदों में 209 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी जिसमें 16 छक्के शामिल थे। 

रोहित शर्मा के इस शतक को मिलाकर वन डे क्रिकेट मे अब तक 4 दोहरे शतक हो गए हैं। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर (200) और वीरेंद्र सहवाग (219) ने भी दोहरे शतक लगाए हैं।

(सौरभ शर्मा) 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार