13 फरवरी। पोर्ट एलिजाबेथ (CRICKETNMORE)। पोर्ट एलिजाबेथ में रोहित शर्मा एक बार फिर अपने रंग में नजर आए हैं। रोहित शर्मा वनडे करियर में अपना 17वां शतक जमाने में सफल रहे। लाइव स्कोर

Advertisement

अपने शतकीय पारी में रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित शर्मा पोर्ट एलिजाबेथ मैदान पर शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

इसके अलावा रोहित शर्मा साउथ अफ्रीकी के खिलाफ वनडे क्रिकेट में दूसरा शतक बनानें में सफल रहे। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीकी धरती पर रोहित शर्मा का यह पहला शतक है।

इसके साथ - साथ भारतीय ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा का यह 15वां शतक है। ऐसा करते ही भारत के ओपनर के तौर पर वनडे में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक जमाने वाला तीसरे भारतीय ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत के ओपनर के तौर पर वनडे में सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 45 वनडे शतक ओपनर के तौर पर जड़े हैं।

Advertisement

सौरव गांगुली ने वनडे में ओपनर के तौर पर 19 शतक तो वहीं सहवाग ने 14 शतक ओपनर के तौर पर बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार