भले ही रोहित शर्मा अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान नहीं हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता और उनके दिल जीतने वाले अंदाज़ में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वो वनडे फॉर्मैट में अभी भी सक्रिय हैं और इसी महीने ऑस्ट्रेलिया जाने वाली वनडे टीम का हिस्सा भी हैं और इसी सीरीज के लिए तैयारी करने के लिए वो हाल ही में मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क मैदान पर पहुंचे।

Advertisement

यहां रोहित ने प्रैक्टिस की और उन्हें देखने के लिए सैंकड़ों की गिनती में फैंस शिवाजी पार्क पहुंच गए। हालांकि, इसी दौरान एक घटना भी घटित हुई जिसने फिर साबित कर दिया कि रोहित न केवल मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी कितने खास हैं। अभ्यास सत्र के बाद जब रोहित अपने सामान समेट रहे थे, तभी एक छोटा बच्चा रस्सियों के नीचे से निकलकर उनसे मिलने की कोशिश करने लगा। लेकिन इससे पहले कि वो रोहित तक पहुंच पाता, सुरक्षाकर्मी बीच में आ गए और बच्चे को रोक दिया।

Advertisement

इस घटना पर रोहित ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और सुरक्षाकर्मियों को डांटते हुए कहा कि बच्चे को रोका क्यों गया। उनका ये मानवीय भाव देखकर वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां फैंस ने रोहित के नाम के नारे भी लगाने शुरू कर दिए। प्रशिक्षण सत्र के दौरान रोहित को भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर का मार्गदर्शन मिल रहा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा खिलाड़ी और मुंबई के होनहार बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी भी नेट्स में मौजूद थे। रोहित ने घर लौटने से पहले करीब दो घंटे तक बल्लेबाज़ी अभ्यास किया। ये घटना दर्शाती है कि रोहित शर्मा न केवल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, बल्कि एक संवेदनशील और ज़मीन से जुड़े इंसान भी हैं। फैंस के साथ ऐसा जुड़ाव और सम्मान ही रोहित को खास बनाता है, चाहे वो कप्तान हों या न हों।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार