आईपीएल 2023 के 42वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत हासिल कर ली। इस मैच में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शतक लगाया लेकिन उनका शतक भी उनकी टीम को जीत ना दिला सका। यशस्वी के शतक पर सूर्या का अर्धशतक और टिम डेविड की 45 रनों की पारी भारी पड़ी और मुंबई ने ये मैच 6 विकेट से जीत लिया।

Advertisement

ये मैच तो मुंबई ने जीता लेकिन करोड़ों दिल यशस्वी जायसवाल ने जीत लिए। हर कोई यशस्वी की इस पारी के बाद उनकी तारीफ कर रहा है और जब विरोधी टीम का कप्तान भी आपकी तारीफ करे तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो गिने-चुने खिलाड़ी ही कर पाते हैं। रोहित शर्मा ने यशस्वी की तारीफ करते हुए कहा है कि वो काफी आगे तक जाएंगे।

Advertisement

रोहित ने मैच के बाद बोलते हुए कहा, 'ये देखकर बहुत खुशी हुई कि हमने इस लक्ष्य का पीछा कैसे किया। पिछले मैच में भी हम इसी तरह के लक्ष्य के करीब पहुंचे थे। हमारे पास क्षमता है लेकिन हमें खुद का समर्थन करने की जरूरत है। (जायसवाल पर) मैंने उन्हें पिछले साल देखा था, इस साल वो अपने खेल को एक नए स्तर पर ले गया है। मैंने उनसे पूछा कि इतनी ताकत कहां से आ रही है, उनका कहना है कि वो जिम में समय बिता रहे हैं, वो वास्तव में उन्हें अच्छी तरह से समय दे रहे हैं। उसके लिए अच्छा है, भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है और आरआर के लिए भी अच्छा है।'

आगे बोलते हुए रोहित ने टिम डेविड और सूर्यकुमार की भी तारीफ की और कहा, '(डेविड के अगले पोलार्ड होने पर) उनको एक बड़े खिलाड़ी की जगह भरनी है, इतने सालों तक पोली (पोलार्ड) ने हमें इतनी सारी चैंपियनशिप जितवाई। लेकिन टिम के पास भी इतनी काबिलियत और ताकत है। बैक एंड में, उस शक्ति के होने से गेंदबाज सोचता रहता है। (टीम में बदलाव पर) एक कप्तान के तौर पर ये मुश्किल है, लेकिन दुर्भाग्य से आपको परिस्थितियों और विरोधी से खेलना होता है। हम एक टीम के रूप में फ्लेक्सिबल होना चाहते हैं और खिलाड़ियों को इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है। जोफ्रा को भारी चोट लगी है और वो लंबे समय तक नहीं खेले। गेंदबाजों को अभ्यास और लय की जरूरत होती है और हमने आज उनसे अच्छी गति देखी। सूर्या के बारे में हम जानते थे कि वो ऐसी पारी खेलने वाले हैं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार