4 फऱवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)> भारत ने यहां सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 118 रनों पर ही ढेर कर दिया। लाइव स्कोर

Advertisement

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और उनके गेंदबाजों ने उसे सही साबित करते हुए मेजबान टीम को 32.2 ओवरों में ही पवेलियन भेज दिया। 

Advertisement

इसके अलावा जब भारत की टीम बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी तो रोहित शर्मा के साथ एक रहस्यमयी घटना घटी।

हुआ ये कि भारत की पारी के दूसरे ओवर के दौरान कागिसो रबाडा की एक गेंद पर विकेटकीपर के द्वारा विकेट के पीछे कैच लपके गए।

फील्ड अंपायर ने हालांकि कैच आउट दे दिया था लेकिन रोहित ने डीआरएस का इस्तमाल किया।
हैरत तो तब हो गई जब टीवी रिप्ले में टीवी अंपायर को पता ही नहीं चला कि गेंद रोहित के बैट से चिपक कर विकेटकीपर के पास गई है या नहीं।

आपको बता दें कि जब गेंद बैट के पास से निकल रही थी तो उसी समय रोहित शर्मा का बल्ला उनके पैड पर टकराई थी। ऐसे में टीवी अंपायर ने फैसला बल्लेबाज के हक में दिया । ऐसे में रोहित शर्मा एक बार फ्लॉप मैन होने से बच गए।

वैसे रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कागिसो रबाडा ने ही मॉर्नी मॉर्कल के हाथों कैच कराकर भेजा पवेलियन 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार